चार युवकों ने एक युवक को घर से खींचकर हमला किया, आंख फूटी
Jul 18 2025
ग्वालियर। कंपू क्षेत्र के शिवाजी नगर में गत आधी रात में बाइक सवार चार युवकों ने एक युवक की घर से बाहर खींचकर पत्थर व पिस्टल से हमला कर दिया। हमलावर का बचाने के लिए उसकी साली व पड़ोसी के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हमले का कारण शादी संबंध को लेकर घायल पक्ष द्वारा इनकार किया जाना बताया गया है।
कंपू क्षेत्र के शिवाजी नगर में अभिषेक भदौरिया पर गत रात राजेश भदौरिया व अंकित भदौरिया ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। अभिषेक एक सप्ताह पहले ही पिता बने हैं इसलिए घर पर उनकी सालियां भी थी। अभिषेक को बचाने के लिए उनकी मां व साली आई तो उनके साथ भी झूमाझटकी की और हमलावरों के हमले से उसका बचाव किया तब हमलावर उसे सडक़ पर खींच ले गए और ईंट व पिस्टल के बट सिर व आंख में मारे। इसी दौरान अभिषेक की मां, साली व कुछ पड़ोसी बाहर निकले तब हमलावर एक ही बाइक चारों बैठकर फरार हो गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









