लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा संस्कार व सेवा के संकल्प लिये
Jul 17 2025
ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की प्रथम बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनाक्षी गोयल थी तथा अध्यक्षता अशोक शर्मा द्वारा की गयी। बैठक में सत्र 2025-26 हेतु नवीन बोर्ड की घोषणा की गई।
आयोजित प्रथम बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से आगामी दो माह जुलाई व अगस्त 2025 में संस्कार के प्रकल्प के अंतर्गत गुरुवंदन तथा सेवा के प्रकल्प के अंतर्गत प्रभु जनों को भोजन, पौधारोपण तथा सम्पर्क के प्रकल्प के अंतर्गत दायित्व ग्रहण समारोह के आयोजन का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मीनाक्षी गोयल का दुपट्टा उढा कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कमल बनवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नीरज मंगल, संदीप अग्रवाल, विजय खंडेलवाल, मनीष शिवहरे, नीलू शर्मा, रानी बनवारी, डॉली खंडेलवाल उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









