सडक़ पर दूधिया ने दूध फेंक किया हंगामा,वीडियो वायरल
Jul 17 2025
ग्वालियर। एक दूधिया ने सडक़ पर जमकर हंगामा किया। मामला सिटी सेंटर क्षेत्र का है। काफी देर तक रोड़ पर बैठकर दूधिया हंगामा करता रहा बताया जा रहा है की गाड़ी की सर्विस में देरी होने से दूध खराब हो गया था। इसके बाद दूधिया नाराज हो गया और उसने सडक़ पर ही हंगामा कर दिया। नाराज व्यक्ति का कहना था की गाड़ी की सर्विस समय पर नहीं हुई जिसके कारण उसका दूध खराब हो गया है। और उस को काफी नुकसान भी हुआ है।
जिसके बाद गुस्से में दूधिया ने अपना दूध सडक़ पर फेंक दिया और हंगामा करने लगा मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









