हम सभी एक परिवार के साथी:हेमंत खंडेलवाल

Jul 17 2025

ग्वालियर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला एक दिवसीय ग्वालियर प्रवास है। रेलवे स्टेशन से लेकर अटल बिहारी वाजपेई सभागार तक प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर फूलमाला और ढोल बजाकर स्वागत किया।
खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ग्वालियर की जनता का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने तहे दिल से हमारा स्वागत किया। बीजेपी में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। हम सभी एक परिवार के साथी हैं और हम सभी लोग मिलकर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाएंगे। ग्वालियर के कार्यकर्ताओं में जो जोश और जज्बा दिखाई दे रहा हैं यह भारतीय जनता पार्टी की ताकत है।