सेवाकार्य के रूप में मनाया पूर्व विधायक पाठक का जन्मदिन

Jul 17 2025

ग्वालियर। पूर्व विधायक प्रवीण पाठक का जन्मदिन सेवाकार्य के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने स्टेशनरी बैंक के क्रम को आगे बढ़ाया तो वहीं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण, भोजन एवं फल वितरण किया। 
निगम के उपनेता सत्तापक्ष मंगल यादव ने बरार समाज सामुदायिक भवन, तिलक नगर में रहने वाले बच्चों को पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरित की। साथ ही 42 पौधों का रोपण भी किया। झांसी रोड स्थित माधव अंधाश्रम पर संगठन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह राजावत ने दृष्टिहीन बच्चों से केक कटवाकर उन्हें भोजन भी कराया। लक्ष्मीगंज स्थित कार्यालय पर पार्षद अनीता मुकेश धाकड़ ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। शासकीय कन्या विद्यालय, सूबे की गोठ में पार्षद चांदनी जंगबहादुर सिंह चौहान ने बच्चों को स्टेशनरी, फल व मिठाई बांटी। इसके साथ ही बच्चों के साथ केक काटकर जश्न मनाया। 
बिरला हॉस्पिटल के पास अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने जरूरतमंद बच्चों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की। वहीं टापू मोहल्ला स्थित कैला माता मंदिर में कोमल कुशवाह ने साफ सफाई की और फिर पूजा अर्चना कर श्री पाठक के स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने की कामना की। 
कार्यक्रम में इब्राहिम पठान, भैयालाल भटनागर, विजय शर्मा, मेहबूब खां चैनवाले, राजेश ऐरन, धर्मेंद्र जैन, मनीषा शर्मा, शिखा शर्मा, पायल आनंद, शारदा शर्मा, पिंकी पंडित, जीवाजी राव मांडोले, संजय फडतरे, सुरेश पाल, राजेश बाबू, राकेश शर्मा, पप्पू हमीद खां, रामप्रकाश शिवहरे, श्याम श्रीवास्तव, पल्लव शर्मा, अंसार खान, प्रताप राव महाडिक, सुग्रीव कुशवाह, रिंकू कुशवाह, सब्बर खान, अशोक शाक्य, नीरज गुर्जर, अरमान खान, ईशू शर्मा, कालूराम माहौर, नीरज कौरव, जितेंद्र यादव, किशन तोमर, फिरोज खान, अमर सिकरिया, मुकेश भगवासिया, महेंद्र पिरोजी आदि उपस्थित थे।