सडक़ धंसकी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटे, सवारों ने कूंदकर बचाई जान

Jul 17 2025

भितरवार। नरवर हरसी मार्ग पर सिल्हा के पास एक बार फिर गहरा गड्ढा हो गया। गेहूं लेकर निकल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से सडक़ धसक गई। जिससे हुए गड्डे में गेहूं से भरी ट्रॉली ट्रैक्टर सहित पलट गई। ट्रैक्टर चालक और एक अन्य सवार ने कूंदकर अपनी जान बचाई। 
दो माह पहले भी इसी जगह सडक़ धसकी थी। यहां हुए गड्डे का मुरम गिट्टी की जगह मिट्टी से भराव कर दिया गया। जिससे एक बार फिर यह सडक़ धसक गई। हुए गड्डे में ट्रॉली पलटने से इस मार्ग पर काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। 
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सडक़ विकास निगम द्वारा भितरवार से नरवर तक बनाई गई सडक़ जर्जर होने लगी है। गुरुवार की सुबह दो किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने गेहूं भरकर अपने गांव मस्तूरा जा रहे थे। सिल्हा गांव के पास सायफन की पुलिया पर ट्रैक्टर और गेहूं से भरी ट्रॉली से सडक़ धसक गई। जिससे हुए गहरे गड्डे में गेहूं से भरी ट्रॉली और ट्रैक्टर पलट गए। ऐसी स्थिति में ट्रैक्टर चालक ओर एक अन्य सवार ने कूंदकर अपनी जान बचाई। ट्रॉली पलटने से किसान का गेहूं सडक़ पर फैल गया। 
वहीं बीच सडक़ पर हुए गड्डे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मार्ग अवरूद्ध हो गया। वाहन चालक यहां से कढ़ी मशक्कत से रेंग-रेंग कर अपने गंतव्य की ओर निकले। वहीं ऐसी स्थिति देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। जिस पर लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
उल्लेखनीय है। कि 9 मई को सिल्हा गांव में इसी जगह पर सडक़ धसकने से गहरा गड्ढा हो गया था। मध्य प्रदेश सडक़ विकास निगम के जिम्मेदारों ने इस गहरे गड्ढे का मुरम गिट्टी की जगह मिट्टी से भराव करवा दिया था। जिससे बारिश में गड्डे में भरी मिट्टी कटाव से एक बार फिर सडक़ धसक गई। गांव के पूर्व सरपंच त्रिलोक सिंह रावत ने बताया कि उक्त विभाग के कर्मचारी ने गड्डे का भराव मिट्टी की जगह मुरम और गिट्टी से करते तो आज फिर से यह स्थिति नही बनती। उन्होंने बताया कि खेतों से मिट्टी उठाकर गहरे गड्डे में भरी खाना पूर्ति की गई थी। वहीं गांव के रहवासियों ने बताया कि गड्ढे के पास ही सायफन की पुलिया है। वर्ष 2021 में आई बाढ़ को देखते हुए यहां बड़े पाईप डालकर पानी की निकासी कराई थी।