पड़ोसियों ने पिता-पुत्री पर किया बका से हमला, दोनों घायल
Jul 17 2025
ग्वालियर। बेटी से गाली-गलौज का विरोध करने गए पिता पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। पड़ोसी बका लेकर उस पर टूट पड़े। पिता को बचाने के दौरान बेटी भी घायल हो गई। घटना पुरानी छावनी के बालाजी धाम की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्री को हॉस्पिटल पहुंचाया है। पुलिस ने हमलावर पड़ोसियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बालाजी धाम निवासी सविता रजक के पड़ोस में अजय वर्मा व प्रीति वर्मा रहते हैं। दोनों परिवार में आए दिन कचरा, पानी व छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। अजय वर्मा और प्रीति वर्मा ने किसी बात पर सविता से गाली गलौज की थी। विरोध किया तो पड़ोसी झगड़े पर उतर आए। जब सविता ने पिता विष्णु रजक को सारी बात बताई। जिस पर विष्णु बात करने के लिए अजय वर्मा के घर गया था। जब वह गालियां देने का विरोध जता रहे थे तभी अजय, प्रीति वर्मा, माते और श्रीकांत वर्मा ने हमला कर दिया।
पुलिस ने घायलों का इलाज कराकर उनका मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास रहने वालों से भी पुलिस ने पूछताछ की है, सभी ने हमला करने वालों द्वारा ही हर बार गाली गलौज करने की बात बताई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









