बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था ने किया 101 बहनों को सम्मानित
Jul 17 2025
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा बेटी बचाओ अभियान के लिए प्रत्येक वार्ड में नियुक्त अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा जिलाअध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जयवीर भारद्वाज एवं मोनिका निगम थी। अध्यक्षता कमल माखीजानी ने की कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी एवं आभार श्रीमती सुनीता शर्मा ने किया।
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भगवान गणेश के पूजन पश्चात कन्यापूजन किया। इस अवसर पर नूपुर गोयल की छात्राओं ने श्रीकृष्ण लीला पर मंचन किया जिन्हें बाद में अतिथियों ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि भाजपा जिलाअध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि संस्था बेटी बचाओ अभियान पर विगत कई वर्षों से कार्य कर रही है जो शासन की अनेकों योजनाओं में से एक है और इस अभियान में संस्था ने ग्वालियर की प्रत्येक वार्ड में अपने अध्यक्ष नियुक्त किए है। यह प्रशंसा की बात है कि आप सभी संस्था में कंधे से कंधा मिलाकर इस अभियान को चला रहे हो्र में डॉ वंदना को बधाई देता हूं कि उन्होंने ग्वालियर में बेटी बचाओ अभियान का महत्वपूर्ण वीड़ा उठाया है।
सभी अतिथियों ने अगल अलग वार्ड की 101 बहनों को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर सुनीता, नूपुर गोयल, ज्योति दुबे, प्रिया प्रजापति, अमृता गुप्ता, संगीता शर्मा, प्रज्ञा अग्रवाल, सीमा गर्ग, प्रीति अष्ठाना, काजल, दीपमाला, ममता तोमर, राखी परमार, कामनी आदि उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









