गरीबों के हक पर डाका, सार्वजनिक वितरण प्रणाली चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट
Jul 16 2025
भितरवार। गरीब और जरूरतमंद वर्गों को रियायती दरों पर खाद्यान्न प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। इस प्रणाली के तहत क्षेत्र में चल रहीं शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के दुकानदार और संबंधित अधिकारी गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं।
जिसका ताजा उदाहरण बागवई पंचायत में देखने को मिला। जहां शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर हितग्राहियों को कई महीनों से खाद्यान्न नहीं मिला। इससे नाराज हुआ एक आदिवासी युवक बीते रोज बीच सडक़ पर लेटने को मजबूर हुआ। हितग्राही के इस विरोध की स्थानीय प्रशासन ने अनदेखी कर दी। जिससे समय पर दुकान न खुलने पर नाराज हुए हितग्राहियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार नगर के समीप स्थित बागवई फार्म पर संचालित ग्राम पंचायत बागवई की शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर हितग्राहियों को पिछले कुछ महीनों से गेहूं,चावल आदि खाद्यान्न नहीं मिला। जिससे नाराज होकर बीते रोज मंगलवार को महेंद्र आदिवासी बीच सडक़ पर लेट गया था। उक्त हितग्राही के इस विरोध से डबरा भितरवार मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जिसकी सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने आदिवासी युवक को जल्द खाद्यान्न दिलवाने का आश्वासन देकर सडक़ हटा दिया था। और इस दौरान उन्होंने मौजूद अन्य हितग्राहियों को खाद्यान्न का आश्वासन दिया।
जिस पर बुधवार को 9 बजे लगभग आधा सैकड़ा हितग्राही खाद्यान्न लेने शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर पहुंच गए। घंटों तक गरीब आदिवासी दुकान के बाहर बैठे रहे। 11 बजे तक दुकान नहीं खुली तो सभी हितग्राहियों ने हंगामा कर दिया। और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान सभी हितग्राहियों ने बताया कि हमें 6 माह से खाद्यान्न नहीं मिला। दुकान समय पर नहीं खुलती। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन वे भी सुनवाई नहीं करते।
कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति को देख भडक़े हितग्राही बोले आपकी वजह से परेशान हैं हम
शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर खाद्यान्न के लिए सुबह से बैठे हितग्राहियों की जानकारी भाजपा नेता बिजेंद्र गुर्जर ने स्थानीय प्रशासन को दी। जिस पर पहुंची कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति दीपाली सिंह को देख गरीब आदिवासी भडक़ गए। सभी हितग्राहियों ने एक स्वर में कहा कि मैडम आपकी वजह से हम परेशान हैं। हमने आज आपको दुकान पर देखा है। आप कभी देखने नहीं आतीं। इसलिए समय पर खाद्यान्न नहीं मिलता।
वहीं हितग्राहियों ने कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी पर दुकानदार से सांठ गांठ का आरोप भी लगाया। हितग्राहियों के ऐसे आरोप पर खाद्य आपूर्ति अधिकारी निरुत्तर हो गईं। वे कोई जवाब नहीं दे सकीं। वहीं इस दौरान खाद्यान्न न मिलने से आक्रोषित हितग्राही शासन प्रशासन को कोसते नजर आए।
अनियमितता पर भाजपा नेता ने भी व्यक्त की नाराजगी
बागवई पंचायत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर उजागर हुई इस अनियमितता पर भाजपा नेता बिजेंद्र गुर्जर ने भी प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दुकान कभी समय पर नहीं खुलती। जिससे हितग्राहियों को कई महीनों से खाद्यान्न नहीं मिलता। उन्होंने दुकान पर निरीक्षण करने आईं कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी दीपाली सिंह से कहा कि आप जैसे अधिकारियों की बदौलत हितग्राही परेशान हो रहे हैं। आप कभी दुकान का निरीक्षण करने नहीं आती। सब मिलकर गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। ये अच्छी बात नहीं हैं। इस अनियमितता को लेकर अपने विधायक को अवगत कराऊंगा। इसमें सरकार की छवि धूमिल हो रही है। भाजपा नेता और हितग्राहियों की नाराजगी पर कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी निरुत्तर रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









