शिव पार्वती के विवाह पर झूम कर नाचे श्रद्धालु, कार्तिक गणेश का जन्म हुआ

Jul 16 2025

ग्वालियर। विनय नगर सेक्टर नंबर 4 स्थित अमृतेश्वर महादेव पर चल रही शिव महापुराण की कथा के तीसरे दिन कथा व्यास श्रीनिवास शास्त्री महाराज ने महापुराण कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जो भक्त अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करता है, उसके परिवार में सुख समृद्धि आती है और परिवार सुखी होता है।
कथा व्यास श्रीनिवास शास्त्री ने कहा की किस प्रकार शिव की भक्ति से कैसे जीवन के बंधनों से मुक्ति पाई जा सकती है और भवसागर को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा भक्तों को शिव की भक्ति में पूरी तरह से डूब जाना चाहिए, शिव पार्वती के विवाह पर सभी श्रद्धालु झूम उठे। वही  शास्त्री जी ने भक्तों को बताया कि किस प्रकार गणेश ने अपने माता-पिता की परिक्रमा लगा करके अपने माता-पिता का मान सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता का आदर करता है वह भगवान की नजरों में उच्च हो जाता है। ऐसा गणेश भगवान की कथा में शिक्षा मिलती है। वही शिव महापुराण की कथा में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भक्तों द्वारा किया जा रहा है।