छात्रावास से बिना सूचना गायब हुए छात्रों को कुलगुरू ने दी कड़ी चेतावनी
Jul 16 2025
ग्वालियर। बिना सूचना छात्रावास से अनुपस्थित होने पर छात्रों ने कुलगुरू के समक्ष अपनी गलती मानी और क्षमा चाहते हुए एक अवसर मांगा। कुछ छात्र पिता के साथ आए एवं कुछ ने अपने पिता से फोन पर बात कराई। छात्रों एवं पालकों से अंडरटेकिंग लेकर कुलगुरू ने छात्रों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी गलती भविष्य में नहीं होनी चाहिए।
जीवाजी यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट हॉस्टल में रहने वाले छात्र बिना बताए 12 जुलाई को वृंदावन पहुंच गए थे। हॉस्टल वार्डन डॉ. सपन पटेल को 8 छात्र अनुपस्थित मिले। जिन्हें वार्डन ने नोटिस जारी कर कहा था कि अपने पालकों के साथ आएं। अन्यथा हॉस्टल से बाहर कर दिया जाएगा। छात्रों ने कुलगुरू के समक्ष उपस्थित होकर भविष्य में ऐसी गलती न होने की बात कही जिस पर कुलगुरू ने सभी 8 छात्रों से अंडरटेकिंग लेकर कड़ी हिदायत देते हुए छात्रावास में रहने की अनुमति दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









