नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ग्वालियर आएंगे 17 जुलाई को

Jul 16 2025

ग्वालियर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 17 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे भोपाल से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे। हेमंत खंडेलवाल का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार ग्वालियर आ रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य व ऐतिहासिक स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। 
हेमंत खंडेलवाल ग्वालियर रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तिराहा, स्टेशन चौराहा, राजा मानसिंह चौराहा, राजमाता चौराह होते हुए अटल सभागार पहुंचेंगे। जहां पर विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल का स्वागत किया जावेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर  स्वागत की तैयारियों के लिए भाजपा मुख्यालय मुखर्जी भवन पर संपन्न हुई इन बैठकों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का यह प्रवास संभागीय केन्द्रों पर हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ऐतिहासिक व गरिमापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वागत कार्यक्रम के लिए आप सब घर-घर एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क करें।  
बैठक में विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, वेद प्रकाश शर्मा, अभय चौधरी, देवेश शर्मा, कमल माखीजानी, मनोज तोमर, सुमन शर्मा, अशोक शर्मा, रमेश अग्रवाल, मुन्नालाल गोयल, राकेश जादौन, हरिपाल, जवाहर प्रजापति, उदय अग्रवाल, किशन मुद्गल, अशोक जादौन, जितेन्द्र गुर्जर, राजेश दुबे, राकेश माहौर, विवेक जोशी, राकेश खुरासिया, मीना सचान, प्रतीक तिवारी, नीलिमा शिंदे, मुलायम यादव, डॉ राकेश बाथम, संतोष? गोडयाले, अली अहमद, धर्मेन्द्र नायक, डा मुकेश चतुर्वेदी, जय बाथम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।