निर्माणाधीन मकान गिरने से मजदूर की मौत, मकान मालिक समेत अन्य मजदूर भागे
Jul 16 2025
ग्वालियर। शहर के शिवपुरी लिंक रोड स्थित आशाराम आश्रम के पास एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। जिसमें दीवार के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबा हटाते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
एएफओ जगदीश राणा ने बताया किं बुधवार सुबह करीब 11 बजे बारिश शुरू होते ही सूचना मिली थी कि शिवपुरी लिंक रोड स्थित आशाराम आश्रम के पास सोनू सेन का निर्माणाधीन मकान गिर गया है। जहां वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जब मौके पर पहुंचे तो मकान के आस-पास भीड़ लगी थी, लेकिन न तो मकान मालिक था और अन्य काम करने वाले अन्य मजदूर। लोगों ने बताया कि मलबे में एक मजदूर दबा हुआ है। इसके साथ ही मलबा हटाने का काम किया गया, लेकिन जब तक मलबा हटाया गया तो मजदूर की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, जिसने मजदूर के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। मजदूर कौन है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









