मरीज से पार्किंग कर्मियों की गुंडागर्दी पर अधीक्षक सख्त, कंपनी को कार्रवाई के दिए निर्देश
Jul 16 2025
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कार जयाारोग्य अस्पताल के कैंपस में जा रही है। और उस कार चालक से अस्पताल के पार्किंग के कर्मचारी मारपीट कर रहे हैं। वीडियो में साफ देख सकते हैं की पार्किंग के कर्मचारी किस तरह से मरीज कार में होने के बावजूद भी कार चालक से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। जब यह वीडियो अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के पास पहुंचा तो उन्होंने पार्किंग कर्मियों की इस हरकत पर सख्त कार्रवाई की।
सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मरीज के परिजन से मारपीट का वीडियो जब डॉ सुधीर सक्सेना के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत पार्किंग संचालक जयदी क्लीन टेक को नोटिस जारी किया और कंपनी को इस घटना में दोषी कर्मचारियों को हटाने और उन पर अर्थदंड लगाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने पार्किंग संचालक को हिदायत दी के पार्किंग पर ऐसे कर्मचारियों को रखा जाए जो मरीज और उनके परिजन से अच्छा व्यवहार करें। किसी विपरीत परिस्तिति में भी संयम न खोएं। पार्किंग का कोई कर्मचारी यदि मरीज और उनके परिजन के साथ गलत व्यवहार करता है तो भविष्य में अस्पताल प्रबंधन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
इस मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना का कहना है कि अस्पताल में मरीज और उनके परिजनों को कोई भी असुविधा न हो इसका हर। संभव प्रयास किया जा रहा है। पार्किंग कर्मचारियों के साथ अभद्रता की शिकायतें भी लगातार मिल रही थी। और वायरल हुए वीडियो में भी पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। यह देखते हुए पार्किंग संचालक जैदी क्लीनटैक को नोटिस दिया गया है और भविष्य में यदि इस तरह की घटनाएं होती हैं तो कंपनी पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









