डे सेंटर कृष्णालय दिव्यांग बच्चों का बनेगा दूसरा घर

Jul 15 2025

ग्वालियर। अपने लिए और अपनो के लिए तो सभी करते है लेकिन जो दूसरों के लिए करता है आज वही सही मायनों में जीवन जी रहा है। ऐसा ही जीवन जीने के लिए बना है दिव्यागों का डे केयर सेंटर कृष्णालय।
कृष्णालय के बारे में जानकारी देते हुए सेंटर की संचालक श्रीमती नम्रता सक्सैना ने बताया कि मंगलवार को कृष्णालय का शुभारंभ दिव्यांग बच्चों की मंडली ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर किया। 8 दिव्यांग बच्चों की मंडली ने संगीतमय सुंदरकांड से मौजूद सभी का मन मोह लिया। संचालक नम्रता सक्सैना ने बताया कि इस सेंटर के खुलने से दिव्यांग बच्चे जो कि घर में सक्रिय नहीं हो पाते और अकेलेपन में घुटन महसूस करते है उन्हें कृष्णालय में एक अच्छा और स्वस्थ्य वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम में आए दिव्यांगजन को नम्रता सक्सैना ने टीशर्ट और गिफ्ट दिए। सुंदरकांड पाठ के पश्चात सभी ने प्रसादी ग्रहण की। 
इस शुभारंभ अवसर पर दिव्यांगजन दिव्यांश नेत्रहीन मंडली जिसमें महेंद्र बाथम, राजकुमार कुशवाह, मुकुंद यादव, पंकज झा, सूरज झा, सुरेंद्र, जीतू यादव, ज्ञान सिंह कुशवाह, आराध्या तोमर, अंशुल सक्षम गुप्त, प्रज्वल गुंजन मेहर, मरियम खान, वैशाली कुशवाह, प्रमोद शर्मा, कंचन बाथम, मान्य हुकवानी, मनोज बिलबर, अनूप जौहरी एवं नम्रता सक्सेना, राहुल गौतम, पूनम सक्सेना, परिधि सक्सेना, श्वेता सक्सेना, सिद्धि, उत्कर्ष, अभिषेक, मुकुल, अनिल राठौर, मोनू राठौर, चेतन, नकुल राठौर, मुकुल सक्सेना, पुष्पलता, अमित सिंह, अनामिका सहित एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।