ओबीसी महासभा की ओबीसी अधिकार यात्रा 20 से

Jul 15 2025

ग्वालियर। ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिर्राज सिंह धाकड़ ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आगामी 20 जुलाई रविवार से ओबीसी महासभा के तत्वावधान में ग्वालियर अंचल में ओबीसी अधिकार यात्रा के माध्यम से जनजागरण कार्यक्रम का प्रथम चरण प्रारम्भ हो रहा है। जिसमे पिछड़े वर्ग के विभिन्न मुद्दों को लेकर आम जनता के बीच पहुँचकर पिछड़े वर्ग के विभिन्न जमीनी मांगो को पहुचाने का कार्य किया जाएगा
ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश द्वारा निम्न मुद्दे जैसे आगामी जनगणना में ओबीसी की जातिगत जनगणना कराई जाए। 13 प्रतिशत होल्ड ओबीसी आरक्षण बहाल कर, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिया प्रदान की जाए। विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका, निजीक्षेत्रों एवं पदोन्नति में सँख्या अनुपात में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए। ओबीसी के लिए 52प्रतिशत आरक्षण लागू कर, ओबीसी आरक्षण को संविधान की 9वी अनुसूची में शामिल किया जाए। संख्या के अनुपात में पिछड़े वर्ग के लिये मध्यप्रदेश विधानसभा में 125 सीटे आरक्षित की जाए। ओबीसी वर्ग में जबरन जोड़े गए ट्रांसजेंडर समुदाय (किन्नर) को हटाया जाए। ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति हेतु बार्षिक आय सीमा तीन लाख से बढ़ाकर 12 लाख की जाए। सरकारी नौकरी भर्ती प्रकिया में एकल पदीय व्यवस्था खत्म कर आरक्षण रोस्टर नियमों का पूर्ण पालन किया जाए। सरकारी विभागों में आउटसोर्स भर्ती बंद कर नियमित भर्ती प्रकिया से नौकरी दी जाए। जिला एवं तहसील स्तर पर ओबीसी छात्र छात्राओं के लिये सर्व सुविधा युक्त छात्रावास की व्यवस्था की जाए आदि को लेकर ओबीसी अधिकार यात्रा के दौरान आमसभा, प्रदर्शन, ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराने का कार्य किया जाएगा। 
ओबीसी अधिकार यात्रा 20 जुलाई को भिंड, 27 जुलाई को दतिया, 3 अगस्त को मुरैना, 17 अगस्त को शिवपुरी को पहुँचेगी। ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विजय कुमार, रूपेश यादव, भूपेंद्र सिंह कराना, जीतू लोधी ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति को संगठन से जोडऩे पर जोर देते हुए 24 अगस्त को ग्वालियर में ब्रह्य कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा।
प्रेस वार्ता में  राजेश कुशवाह, विजय कुमार, होम सिंह नरवरिया,  हर्षिता गुर्जर, सियाराम हर्षाना, रविन्द्र लोधी आदि उपस्थित रहे।