प्रसूताओं को समय पर मिल रही चादर, बैड, दवाईयां व अन्य सुविधाएं
Jul 15 2025
ग्वालियर। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी कुछ दिनों पहले जब कमला राजा अस्पताल पहुंचे थे, तब उन्होंने मरीजों को चादर न मिलने पर नाराजगी जताई थी। जयारोग्य अस्पताल के प्रबन्धन ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित सुधार के प्रयास किए और मरीजों को चादर के साथ दवाईयां, सफाई और अन्य सुविधायें तुरंत मिल रही हैं। यहां भर्ती गर्भवती महिलाएं और उनके परिजन मिल रही सुविधाओं से खुश नजर आ रहे हैं।
कमलाराजा अस्पताल एक ऐसा अस्पताल है, जहां प्रसव के लिए न केवल ग्वालियर बल्कि चम्बल और बुंदेलखंड अंचल से भी तमाम प्रसूताएं आती हैं, क्योंकि उनका विश्वास है कि यहां पर उनको अच्छा इलाज मिलेगा। इस अस्पताल में प्रतिदिन पचास से ज्यादा प्रसूताएं भर्ती होती हैं। स्वास्थ्य आयुक्त ने जब यहां व्यवस्थाएं सुधारने और सभी मरीजों को समय पर दवाएं और साथ ही चादर न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की थी तो मरीजों को चादर न मिलने का मुद्दा खूब गरमाया था। अस्पताल प्रबन्धन ने इसे गंभीरता से लिया।
जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सैना के सख्त निर्देश और कमलाराजा अस्पताल स्त्री रोग व प्रसूति विभाग की प्रमुख डॉ. यशोधरा गौर के मार्गदर्शन में तुरंत टीम बनाकर प्रसूताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए। अब यहां भर्ती प्रसूताएं यहां की सुविधाएं पाकर संतुष्ट नजर आ रही हैं।
ग्वालियर निवासी गुनगुन सोनी का कहना है कि उनकी बहन की डिलीवरी बहुत ही सुरक्षित तरीके से की गई। सारी दवाईयां व अन्य सुविधाएं सहजता से मिली जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। भिंडी निवासी प्रसूता मोना की सास ने बताया की सुबह ही बहू को भर्ती किया है, साफ सफाई बेड चादर सभी सुविधाएं मिली हैं, ऐसी भी अच्छे से काम कर रहा है। छतरपुर से आई प्रसूता शिल्पा का कहना है कि यहां पर अच्छे से देखभाल हो रही है, सभी सुविधाएं अच्छी हैं। स्टाफ भी काफी अच्छे से व्यवहार कर रहा है।
इस मामले में विभागाध्यक्ष स्त्री रोग व प्रसूति विभाग, कमलाराजा अस्पताल डॉ. यशोधरा गौर का कहना है कि चादर न मिलने की शिकायत पर नर्सिंग स्टाफ की मीटिंग कर उन्हें निर्देशित किया है। यहां चौबीस घंटे मरीज भर्ती होते हैं, उनको आगे बेहतर सुविधाएं और इलाज मिले। इसके लिए सभी स्टाफ में सामंजस्य बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









