नशा मुक्ति के लिए रथ व साइकिल रैली को आईजी, डीआईजी व एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Jul 15 2025
ग्वालियर। शहर व शहरवासी नशे से दूरी बनाए और इसके दुष्परिणामों को समझें इसके लिए नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत मंगलवार सुबह 8 बजे कटोराताल से हुई। रथ व साइकिल रैली को आईजी अरविंद कुमार सैसैना, डीआईजी अमित सांघी तथा एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने रैली में कटोराताल से महाराज बाड़ा तक बच्चों के साथ साइकिल चलाई।
इस अवसर पर अभियान की नोडल अधिकारी व एएसपी श्रीमती सुमन गुर्जर सहित सभी एएसपी, सीएसपी, टीआई तथा थाना प्रभारी मौजूद रहे और साइकिल रैली में हिस्सा लिया।
नशा मुक्ति के लिए जागरुकता रथ व साइकिल रैली में शहर के बच्चे, युवा वर्ग और यहां तक कि बुजुर्गों ने भी अपना पूरा समर्थन दिया और जोशो-खरोश के साथ इसमें शामिल हुए। बच्चों ने आगे रहकर साइकिल रैली निकाली जबकि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पॉयलेटिंग व फॉलो दोनों की भूमिका में नजर आए। नशा मुक्ति अभियान के तहत निकाली गई जागरुकता रथ व साइकिल रैली कटोराताल से होते हुए इंदरगंज, दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़ा तक पहुंची।
नशा मुक्ति अभियान 15 दिन तक चलेगा और इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस अपने थाना क्षेत्रों में लोगों को इसके प्रति जागरुक करेगी कि नशा करने से क्या-क्या नुकसान होता है। स्कूल-कॉलेज, हॉस्टल, एनसीसी, समाज, व्यापारी, दुकानदार तथा समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। नुक्कड़ नाटक सहित तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे लोग इस अभियान से जुड़े और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जाने और नशे से दूरी बनाएं।
एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि अभियान की मंगलवार 15 जुलाई से शुरुआत हो गई है और अब यह व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाएगा। सरकारी विभाग भी इस अभियान से जोड़े जाएंगे इसके अलावा हम समाज के सभी वर्गों तक पहुंचकर नशे से होने वाली हानियों की जानकारी देंगे। अभियान 15 दिन तक चलेगा और इन 15 दिनों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। थाना क्षेत्रों में विशेष प्रयास रहेंगे कि लोग नशे से दूरी बनाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









