भाविप शाखा-समर्पण बेटियॉं को पढ़ाई में सहयोग करती है

Jul 15 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा महाराज बाड़े पर प्रतिदिन सुबह ठीक 8:30 पर 2मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का प्रसारण होता चला आ रहा है। 
राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन ने बताया शाखा समर्पण के द्वारा पूरे वर्षभर सेवा संस्कार के कार्य होते है ओर राष्ट्रगान परिवार ने कन्याओं को गोद लेकर उनकी बर्ष भर की पढ़ाई का खर्च जेसे कॉपी किताब फीस ड्रेस बैग आदि भेंट कर सहयोग कर रही है।
इसी क्रम मे मंगलवार को बैग, फीस भेंट की गई। इस अवसर पर शाखा के संजय धवन, महेश धीमान, लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, महेश जैसवाल, अशोक पमनानी, कमल रजक, प्रकाश राव मदान, विजय शाक्य, सुरेश अरोरा, रामबाबू, लक्ष्मी नारायण बघेल, हीरालाल जैन के अलावा सदस्य व बच्चे उपस्थित थे।