पांचों उंगलियों की तरह एक सूत्र में बंधकर एक दिशा में करें कार्य:अनिल मिश्रा

Jul 15 2025

ग्वालियर। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की बैठक कोरंटी हनुमान मंदिर परिसर में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक, पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा को सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर राजेंद्र शुक्ल का स्वागत किया गया। परिषद के संभागीय उपाध्यक्ष आरंएस शर्मा, अशोक भारद्वाज, विधि अधिकारी संतोष शर्मा, जिलाध्यक्ष गजेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर मोहित थापक को मनोनीत किया गया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा, हमें हाथ की पांचों उंगलियों की तरह एकता के सूत्र में बंधकर रहने की जरूरत है। बार अध्यक्ष पवन पाठक ने कहा, सभी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रदेश महासचिव सुमित पाठक, विधि अधिकारी हर स्वरूप शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष मुदगल सहित डॉ. राजीव राय सक्सेना, बीआर पाठक, एचएस तिवारी, महेश गुप्ता, दिनेश गौड़, जेपी शर्मा, केके शर्मा मौजूद रहे।