महेश मुदगल कर्मवीर सम्मान से सम्मानित
Jul 15 2025
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर 23 जुलाई को विप्र समागम में अमर बलिदानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर नमन किया जाएगा। विप्र समागम की तैयारी को लेकर संस्थापक डा. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महेश मुदगल को कर्मवीर सम्मान से केसरिया पगड़ी, शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महेश मुदगल ने कहा कि हम सबको ब्राह्मण समाज की एक जुटता के लिए हमेशा अग्रणी रहना होगा। बैठक में निर्णय लिया गया विप्र समागम में वरिष्ठ विप्र शक्ति को एकत्रित कर उनके सुख-दुख में भागीदारी होकर राष्ट्र कल्याण का संकल्प लिया जाएगा, साथ ही वरिष्ठ ब्राह्मणजनों का सम्मान होगा। कार्यक्रम का स्वागत अध्यक्ष पंडित गिरिराज गुरु को बनाया गया है, संयोजक भूपेंद्र अशोक प्रेमी, देवेंद्र कुमार पाठक को सौंपा गया है।
इस अवसर पर शशीकांत दिक्षित, श्याम बाबू शर्मा, लालता प्रसाद मिश्रा, देवेंद्र पाठक, गिरिराज गुरुजी, डॉ मुन्नालाल शर्मा, भूपेंद्र अशोक प्रेमी, डॉ. वंदना भूपेंद्र प्रेमी, महंत दीपक शर्मा, श्रीमती बीना भारद्वाज, श्रीमती कांता शर्मा, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती रेनू शर्मा मंचासीन थे। संचालन योगेंद्र दीक्षित ने किया। आभार श्रीमती बीना भारद्वाज ने माना।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









