सकल जैन समाज ग्वालियर की ओर से हुआ मातृ-पितृ वंदन समारोह आयोजित

Jul 14 2025

ग्वालियर। आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के ससंघ के सानिध्य में पहली बार मातृ-पितृ वंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज ग्वालियर ओर सन्मति सुबल वर्षायोग समिति की ओर से नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में किया गया। जिसमे मातृ-पितृ वंदन समारोह में कई माता-पिता और पुत्र-पुत्रियों के आंखों में अश्रुधारा बहने लगी। वही मुनिश्री अनंग सागर महाराज ने अपने केशलोच किए।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि मातृ-पितृ वंदन समारोह का शुभारंभ आचार्यश्री सन्मति सागर ओर सुनील सागर महाराज के चित्र अनावरण ओर दीप प्रज्वलित किया गया। प्रतिष्ठाचार्य आशीष ने मातृ-पितृ वंदन पूजन की क्रियाएं करवाई। मातृ-पितृ वंदन समारोह में सर्व प्रथम बेटा-बहू, पुत्री-दामाद, बालक, बालिका ने अपने माता-पिता के चरणों को जल से धोकर स्पर्श किए, वही चंदन का तिलक माला से अभिनन्दन कर पूजन करने के साथ माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया। 
तत्पश्चात मात पिता की परिक्रमा करते हुए माता पिता ही साक्षात भगवान है के जयकारे के नारे लगाकर परिसर को गुंजायमान कर दिया। वही आचार्यश्री  सुबल सागर महाराज ने सभी को अपना मंगल आशीर्वाद दिया। 

जिस घर में माता पिता की इज्जत नहीं वो घर श्मशान के बराबर है-आचार्यश्री सुबल सागर
आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ने मातृ-पितृ वंदन कार्यकम में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस घर में माता पिता की इज्जत नहीं वो घर श्मशान के बराबर हैं। घर का स्वर्ग माता पिता के चरणों में है। माता-पिता ने बच्चों के लिए बहुत बलिदान दिए हैं और उन्हें इस लायक बनाया है कि वे जीवन में सफल हों। इसलिए, बच्चों को हमेशा अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।  
आचार्यश्री के चातुर्मास की कलश स्थापन समारोह आज
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के सानिध्य में 15 जुलाई को दोपहर 1 बजे से आचार्यश्री के चातुर्मास 2025 के कलश स्थापना समारोह कार्यक्रम नई सडक़ स्थित चंपाबाग बगीची में आयोजित किया जाएगा।