गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

Jul 14 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद तानसेन शाखा की ओर से निजी स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शाब्दिक स्वागत अध्यक्ष सुमित्रा सिकरवार ने किया। भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय अखिलेश पांडे ने दिया। 
कार्यक्रम में 24 शिक्षकों का सम्मान छात्र, छात्राओं द्वारा चंदन तिलक, माल्यार्पण एवं चरण वंदन कर गुरुओं का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को विनय पांडे ने शपथ दिलाई। संचालन डॉ. प्रवीण कुमार चिरगैयां ने आभार पूनम पांडे ने व्यक्त किया।