15 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान आज से

Jul 14 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी, जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन के सहयोग से 15 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि हमारा एक ही संदेश नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश। ये पहल पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के मार्गदर्शन एवं निर्देश में होने जा रहा है। एक नशा मुक्ति अभियान के लिए जन जागरूकता रथ बनाया जा रहा है।
रथ में साउंड सिस्टम रहेगा, बैनर पोस्टर रहेंगे एवं स्लोगन भी रहेंगे जो सम्पूर्ण ग्वालियर में नशा मुक्ति का प्रचार प्रसार करेगा। इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति अभियान पर बड़े स्तर पर चित्रांकन प्रतियोगिता में शहर के सभी बड़े चौराहे पर बच्चों के माध्यम से संदेश देने का काम भी किया जाएगा। नशा मुक्ति के स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर हाथ में लेकर मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी, ऑडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा।