अग्रकुल महिला समिति ने बंबू वाटर पार्क फेलोशिप टूर किया

Jul 14 2025

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति की संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल द्वारा एक फेलोशिप टूर प्लान किया गया जिसके अतंर्गत 80 सदस्यों ने आगरा के बंबू वाटर पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान पूरे रास्ते गेम्स और अंताक्षरी के साथ सभी ने सफर को रोचक बनाया। आगरा पहुंचने पर सभी सदस्यों ने राइड्स का भरपूर मजा लिया साथ ही रैन डांस किया। इसमें सभी ऐज ग्रुप के सदस्यों जिसमें बच्चे और 60 वर्ष से ऊपर की महिला सदस्यों ने भी भागीदारी की।
कार्यक्रम में दीपिका मित्तल, ऋतु गुप्ता, सीमा बंसल, प्रियंका अग्रवाल, आरती अग्रवाल, मोनिका सिंघल, प्रीति अग्रवाल, रिचा गुप्ता, संगीता गर्ग, रश्मि गोयल, रुमा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, कुसुम मित्तल, नीतू अग्रवाल आदि ने भागीदारी की। कार्यक्रम संयोजक शिल्पी अग्रवाल, लक्ष्मी गर्ग और ज्योति गोयल थीं।