फर्जी पता लिखा युवती को अस्पताल में भर्ती कराया,मौत के बाद भागे युवक

Jul 14 2025

ग्वालियर। मुरार जिला अस्पताल में गत सुबह एक महिला को ऑटो से आए 3-4 युवकों ने गंभीर हालत में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवती की गत रात को मौत हो जाने भर्ती कराने आए युवक अस्पताल से भाग गए। युवती के शव को लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा तब डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब युवती के लिखाए गए पते चेतकपुरी पर तलाश की जहां, कोई नहीं मिला।
एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि मुरार जिला अस्पताल में युवती सोनी पत्नी चेतक निवासी चेतकपुरी के नाम गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। युवती को ऑक्सीजन की कमीं हो रही थी। उसका तत्काल इलाज शुरू किया गया लेकिन देर रात उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने चेतकपुरी के पते पर पड़ताल की तो कोई नहीं मिला, पर्चे पर लिखाया गया फोन नंबर भी नहीं मिला। अब पुलिस ऑटो के नंबर व युवकों के हुलिए से उनकी तलाश कर रही है। अस्पताल प्रबंधन ने युवती को लाने वाले युवकों को फुटेज दिए हैं जिनकी शिनाख्त की जा रही है।