सुपर चार्ज योर सक्सेस, वर्कशॉप में युवाओं को मिला कॅरियर ग्रोथ का मंत्र

Jul 14 2025

लियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा सुपर चार्ज योर सक्सेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में मुंबई से पधारे सीनियर साइंटिस्ट एवं जेसीआई इंडिया के नेशनल प्रोविजनल ट्रेनर डॉ. राजेश मिश्रा मौजूद रहे। 
डॉ. मिश्रा ने युवाओं को सफलता की दिशा में सोचने, अपने व्यक्तित्व को निखारने, आत्म-विश्वास बढ़ाने और लीडरशिप स्किल्स विकसित करने पर केंद्रित प्रशिक्षण दिया। उन्होंने इंटरएक्टिव सेशन्स, केस स्टडी और मोटिवेशनल एक्टिविटीज के माध्यम से प्रतिभागियों में नई ऊर्जा का संचार किया। 
गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि इसे वर्कशॉप का उद्देश्य युवाओं को अपने अंदर छिपी संभावनाओं को पहचानने और उन्हें सही दिशा देने के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम संयोजन साक्षी वशिष्ठ ने किया। आभार यश कुशवाह ने व्यक्त किया। 
इस अवसर पर आकाश त्रिपाठी, जयेश श्रीवास्तव, खुशबू अग्रवाल, अंशिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, कविता गोले, आशुतोष शर्मा, निकिता राजपूत, शुभम मलिक आदि सदस्य मौजूद रहे।