श्री वैश्य गरिमा मंच की मध्य प्रदेश कार्यकारणी बैठक संपन्न
Jul 14 2025
ग्वालियर। श्री वैश्य गरिमा मंच की मध्य प्रदेश कार्यकारणी की बैठक भौपाल के एक निजी होटल में आयोजित की गई। जिसमें मप्र के विभिन्न जिलों से कार्यकारणी के काफी संख्या में पदाधिकारी मातृत्व शक्ति और विभिन्न न्यूज पेपर से पधारे सभी पत्रकार भाइयों अतिथि गणों का दुपट्टा श्रीफल देकर और चंदन तिलक लगा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि वंदना गांधी (सूचना आयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह, विजय गर्ग पूर्व डीजीपी, मप्र प्रभारी अशोक गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष डॉ शोभा गुप्ता, राजस्थान प्रभारी मनमोहन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री रवि गर्ग, वरिष्ठ सलाहकार हेमलता कोठारी ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि श्री वैश्य गरिमा मंच द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद करना, विवाह में आ रही दिक्कतों व समाज के बच्चों के लिए होने वाली कठिनाइयों को दूर करना अपने आप में एक सराहनीय कदम है।
वैश्य गरिमा मंच के मप्र प्रभारी अशोक गर्ग ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए एक दृढ़ शक्ति एक विश्वास और संकल्प के साथ कार्य करता पड़ेगा। साथ ही हमें अपने संगठन के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना होगा क्योंकि दायित्व तो आते जाते रहते है पर एक कार्यकर्ता जीवन पर्यन्त तक उस संगठन का कार्यकर्ता बना रहता है।
देहदान का संकल्प लेने पर वैश्य गरिमा मंच ने किया सम्मान
वैश्य गरिमा मंच की मप्र की कार्यकारिणी की बैठक में ग्वालियर के रवि गर्ग का देहदान का संकल्प लेने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा. शोभा गुप्ता ने कहा कि रवि गर्ग ने देहदान का संकल्प लेकर सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम में समता अग्रवाल, शुभप्रभा गुप्ता, स्वर्णा गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, अरुण गुप्ता, धर्मेंद्र विजयवर्गीय, संगीता पलोद, बबीता अग्रवाल, काव्या अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









