मंदिर के शिखर पर हुआ कलशारोहण स्थापित

Jul 13 2025

ग्वालियर। मामा का बाजार स्थित अजित नाथ दिगंबर जैन वरैया पंचायती मंदिर के शिखर पर कलशारोहण प्रतिष्ठा का समापन विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ। इसे पहले इंद्रो ने भगवान जिनेंद्र का अभिषेक करने के साथ पूजा कर किया विश्वशांति महायज्ञ।
 जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य पंडित चन्द्र प्रकाश जैन चन्दर ने भक्ति भाव पूर्वक याग मंडल विधान किया। वही इंद्र इंद्राणियों ने विश्वशांति महायज्ञ में समाज खुशहाली, धर्मवृद्धि की आहुति देकर मंगल कामना की।