बजरंग भक्त मंडल ने की 800 किलो हरे चारे की गौसेवा, रोपे पौधे

Jul 13 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में इस सप्ताह जनकताल स्थित गौशाला में अपने सदस्यों के सहयोग से 800 किलो हरे चारे की सेवा की गई। इस सप्ताह की सेवा शालिनी त्रिपाठी, अभिषेक सिसोदिया, अंकित तिवारी, घनश्याम साहू, सन्तोश शिवहरे, राकेश बंसल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन के सहयोग से की गई। मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा हरित अमृत महोत्सव के तहत नगर निगम के सहयोग से मंडल के सदस्यों द्वारा 500 पौधों का रोपण उरवई गेट से कोटेश्वर तिराहा डिवाइडर पर किया गया एवं अगले सप्ताह रविवार को नर सेवा नारायण सेवा अंतर्गत भोजन वितरण की सेवा जयारोग्य अस्पताल परिसर में की जाएगी।
आज की सेवा में अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, सहसचिव नमन अवस्थी, हरीश अग्रवाल, दीपक शर्मा, कमल सिंह गर्ग आदि सदस्य उपस्थित थे।