90 लाख रुपए ठगने वाला इंदौर से पकड़ा
Jul 13 2025
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन पर एसी लगवाने का टेंडर दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए की ठगी करने वाले ठग को थाटीपुर पुलिस ने इंदौर के महालक्ष्मी नगर से पकड़ा है। पुलिस आरोपी को ग्वालियर ले आई है। आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। अब पकड़े गए ठग की निशानदेही पर पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट जाएगी, जिससे मामले का खुलासा किया जा सके।
टीआई थाटीपुर विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 90 लाख रुपए की ठगी के आरोपी चिराग शर्मा और योगेश गोयल इंदौर में छिपे हुए हैं। इसका पता चलते ही एक पुलिस टीम को आरोपियों को पकडऩे के लिए इंदौर रवाना किया। पुलिस टीम पिछले दो दिन से आरोपियों की तलाश में इंदौर में लगी थी। जैसे ही आरोपी चिराग शर्मा जब अपने ठिकाने पर पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। चिराग को पकडऩे के बाद पुलिस योगेश के ठिकानों पर पहुंची, लेकिन उसे चिराग के पकड़े जाने का पता चल चुका था और वह गायब हो गया था।
इस मामले में कुल चार आरोपी थे, जिनमें राहुल जाटव को कुछ दिन पहले पुलिस ने पकड़ा है। जबकि योगेश गोयल, नफशत अली उर्फ राजा खान और चिराग शर्मा गायब हो गए थे। राहुल और चिराग के पकड़े जाने के बाद अब नफशत अली और योगेश गोयल गायब हैं। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर शेष आरोपियों की जानकारी जुटाने में लग गई है।
बतादें कि ग्वालियर थाटीपुर थाना में कारोबारी पंकज सोनी ने शिकायत की थी कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात राहुल, नफशत अली, चिराग शर्मा और योगेश गोयल से हुई थी। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसे रेलवे स्टेशन पर एसी लगाने का टेंडर दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए ऐंठ लिए और उसको टेंडर नहीं मिला। काफी समय बीतने पर जब उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है तो मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









