शिखर प्रतिष्ठा के लिए निकली पालकी शोभायात्रा के साथ मंगल कलश यात्रा

Jul 12 2025

ग्वालियर। मामा का बाजार स्थित अजितनाथ दिगंबर जैन वरैया पंचायती मंदिर के कलशारोहण एवं नवनिर्माण शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 12 से 13 जुलाई तक दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसक शुभारंभ शनिवार को जैन समाज के द्वारा मंगल कलशयात्रा ओर भगवान जिनेंद्र की पालकी शोभायात्रा निकालने के साथ किया गया। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन मामा का बाजार स्थित अजितनाथ जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ मंगल कलश यात्रा एवं भगवान जिनेंद्र की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। इस मंगल कलश यात्रा की आगवानी जैन समाज के लोगो ने अपने निवास पर रंगोली सजाकर दीपकों से आरती उतरकर की। यहां शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मुख्यमार्ग से होते हुई वापस कार्यकम स्थल जैन ऋषभ धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा कार्यकम स्थल पहुंचने पर विधानाचार्य पंडित चंद्रप्रकाश ने जैन मंत्रो के साथ ध्वजारोहण किया। 
 आज विश्वशांति महायज्ञ व नवीन शिखर पर कलशारोहण चढ़ाएंगे
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आज 13 जुलाई रविवार को प्रात 6 बजे से अभिषेक, विश्वशांति महायज्ञ के साथ नवनिर्माण शिखर पर नवीन स्वर्ण कलशारोहण एवं जैन पताका ध्वजा चढ़ाया जाएगा।