चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी को मारी तलवार,पति पकड़ा
Jul 12 2025
ग्वालियर। नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। घटना शनिवार सुबह हेलीपेड कॉलोनी में हुई। चरित्र संदेह के चलते युवक ने पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए। तलवार महिला के पैर के आर-पार हो गई। जिससे वहीं सडक़ गिर पड़ी और 20 मिनट तक तड़पती रही। आसपास रहने वालों लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
इधर मौके से फरार हुए युवक अमित को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपने किए का कोई अफसोस नहीं है। पत्नी के चरित्र पर संदेह है, जिसके चलते उसने हमला किया था। फिलहाल पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है।
गोल पहाडिय़ा निवासी सपना जाधव का 6 माह से पति अमित जाधव से विवाद चल रहा है। इसके चलते वह अलग रह रही है। वह हैलीपैड कॉलोनी में एक घर में काम करती है। शनिवार सुबह जब वह काम पर पहुंची तो उसके कुछ देर बाद पति भी वहां आ धमका। सपना के बाहर आते ही तलवार से उस पर हमला बोल दिया।
दो वार सपना ने हाथ पर झेले, लेकिन तीसरा वार महिला की जांघ में लगा और तलवार आरपार हो गई। जिसके बाद वह सडक़ पर ही गिर पड़ी। इसके बाद हमलावर पति वहां से भाग निकला।
पुलिस ने घटना के बाद दबिश देकर हमलावर पति को पकड़ लिया है। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने की कहानी पुलिस को सुनाई है, जबकि पुलिस को पता लगा है कि वह खुद अन्य महिला से शादी रचाकर रह रहा है।
सपना की शादी अमित से 17 मई 2010 को ग्वालियर से ही हुई थी। सपना के परिजन ने बताया कि मराठा समाज की पुस्तिका में अमित का रिश्ता मिला और सामूहिक विवाद सम्मेलन से यह विवाह कराया गया था। अमित मकान बनाने के ठेके लेने का काम करता था, लेकिन बीच-बीच में काम छोड़ देता था। दोनों को दो बच्चे हैं जिसमें बड़ी बेटी 14 वर्षीय अनुष्का और बेटा 10 वर्षीय राधे है। बेटी दसवीं की छात्रा है और बेटा अभी 7वीं में पढ़ता है।
घायल सपना जाधव के भाई सुलेराव ने बताया कि बहन के पति अमित ने तीन महीने पहले चित्तौडग़ढ़ में एक अन्य महिला से शादी रचा ली है। आरोपी तीन महीने से वहीं रह रहा है। दो दिन पहले मुझे धमकाया था कि यदि सपना कहीं काम करने गई तो वह उसे जान से मार देगा।
जिसके बाद परिवार में दहशत फैल गई थी। बच्चों की पढ़ाई के लिए सपना को काम करना पड़ता था। शनिवार को जब सपना हैलीपेड कॉलोनी में काम के लिए पहुंची तो हमलावर ने तलवार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस मामले में झांसी रोड थाना प्रभारी अवधेश कुशवाह ने बताया कि हमलावर पति को पकड़ लिया है। उसका कहना है कि पत्नी के चरित्र पर संदेह था। अभी घायल महिला से बातचीत नहीं हो पाई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









