डबरा में अज्ञात युवक की ट्रेन से टकराकर मौत
Jul 12 2025
ग्वालियर। डबरा रेलवे स्टेशन के पास ठाकुर बाबा फाटक के आगे अप ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। घटना किलोमीटर नंबर 1182/3 के पास हुई। सूचना मिलते ही जीआरपीएफ प्रधान आरक्षक साहब सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। उसकी लंबाई 5 फुट 3 इंच और रंग गेहुंआ है। युवक ने लाल रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहना हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखवाया है। आसपास के क्षेत्र और पुलिस थानों में मृतक के फोटो सर्कुलेट कर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी चौकी ने मर्ग कायम कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









