एसकेव्ही में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन, 450 छात्राओं ने भाग लिया

Jul 12 2025

ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय में प्लेसमेंट एंड एलुमिनाई सेल द्वारा एक दिवसीय इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर लगाया गया। कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 तक की 450 छात्राओं ने भाग लिया। 
एसकेव्ही की मीडिया प्रभारी श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव ने बताया कि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर के माध्यम से छात्राओं को वैश्विक शैक्षिक अवसरों की खोज करने और उनके अकादमिक भविष्य के लिए सही विकल्प खोजने का अवसर प्रदान किया गया। विश्वविद्यालयों ने छात्राओं के साथ बातचीत की तथा उन्हें अपने सपने को साकार करने दिशा सुझाई। 
छात्राओं को बिजनेस, लॉ, मार्केटिंग, मेडिसिन, फैशन डिजाइनिंग, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, कलिनरी आर्ट्स तथा नए कोर्सों की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, साथ ही छात्राओं को देश विदेश से आई विभिन्न यूनिवर्सिटी और वहां चलने वाले विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी दी गई जिससे छात्राओं को वैश्विक स्तर पर शैक्षिक अवसरों की खोज करने और उनके अकादमिक भविष्य के लिए सही विकल्प खोजने का अवसर प्रदान हो सके। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्कॉलरशिप, प्लेसमेंट संबंधी सवालों के जवाब प्राप्त किए। 
वहीं जेवियर विश्वविद्यालय यूएस ने छात्राओं को बताया कि छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार छात्रवृत्तियां प्रतिवर्ष 20 से 30 हजार डॉलर तक छात्रवृत्ति मिलती हैं। 
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य निशी मिश्रा, वैशाली श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन करियर कॉउन्सलर उर्वशी पांडेय ने किया।