सावन के पहले दिन महादेव का दूध, गंगाजल, घी, शहद से अभिषेक किया

Jul 11 2025

ग्वालियर। सावन का पहला दिन विभिन्न शुभ योगों के साथ प्रारंभ हुआ। इसके चलते मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। रात से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बम-बम भोले की गूंज से शुक्रवार को शिवालय गुंजामय हो गए और दर्शनार्थियों दर्शन करते हुए परिवार की खुशहाली की कामना करते दिखे। 
शुक्रवार से सावन का महीना शुरु हो गया। इस दौरान कई शुभ योग भी पड़ेंगे। एक माह तक भोले की भक्ति में शहरवासी लीन होते हुए बेल पत्र, धतूरा, जल और दूध से अभिषेक करेंगे। महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों में शिवलिंग पर दूध, दही से अभिषेक करने की होड़ मची हुई थी। मंदिर प्रबंधन ने भी भीड़-भाड़ को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।