पार्वती विद्या पीठ की स्थापना सर्व श्रेष्ठ कार्य है:जगदीश तोमर
Jul 11 2025
ग्वालियर। पार्वती विद्या पीठ जीवाजीगंज लश्कर का प्रथम स्थापना दिवस हर्ष उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद, बाल साहित्यकार जगदीश तोमर ने कहा कि यह परिसर स्वतंत्रता के पूर्व से शिक्षा एवं संस्कार की अलख जगा रहा है। इसकी स्थापना में बाबा गोखले एवं उनकी धर्म पत्नी श्पार्वतीबाई गोखले का अविस्मरणीय योगदान है। मध्य भारत शिक्षा समिति एवं इसके दूरदर्शी अध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र बाँदिल ने इस परिसर में सीबीएसई विद्यालय पार्वती विद्यापीठ प्रारम्भ करके उल्लेखनीय कार्य किया है। पार्वती विद्यापीठ के प्रथम स्थापना दिवस पर संस्था की एक वर्ष की प्रगति देखकर मन आनंदित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रदीप वाजपेयी ने की
मध्य भरत प्रांत मीडिया प्रभारी जया अग्रवाल ने बताया कि विद्या पीठ के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। संस्था की शिक्षिका चेतना गोरखवार ने स्वरचित विद्या पीठ का गीत प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकर्षित किया। अतिथि परिचय एवं विद्या पीठ की जानकारी प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार त्यागी ने दी। अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन कॉर्डिनेटर अनीता सिंह ने किया। मध्य भारत शिक्षा समिति के सचिव प्रो. राजेन्द्र कुमार वैद्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। आभार विद्या पीठ के शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. रविकांत द्विवेदी ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में जगदीश अरोरा, प्राचार्य डॉ. सुनील पाठक, प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. विकास गोरे, प्रधानाचार्य श्रीमती अल्पना करकरे सहित शिक्षकगण तथा पार्वती विद्या पीठ के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









