एलएनआईपीई के प्रोफेसर नेपाल में सम्मानित हुए

Jul 11 2025

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर के खेल विज्ञान संकाय के डीन एवं व्यायाम शरीरविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बीरेन्द्र झाझडिय़ा ने काठमांडू (नेपाल) में आयोजित ज्ञान परंपरा: आयुर्वेद, विज्ञान और संस्कृति विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में आमंत्रित वक्ता के रूप में भाग लिया।
यह संगोष्ठी नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय, वाल्मीकि विद्यापीठ (काठमांडू), पंजाबी सभा (मास्को, रूस) तथा चारु साहित्य प्रतिष्ठान (विराट नगर, नेपाल) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। डॉ. झाझडिय़ा ने भारत में पारंपरिक एवं आधुनिक आहार प्रणालियों की तुलना और उनका स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसे विद्वानों और प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया। 
डॉ. झाझडिया को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा प्रतिष्ठित विद्याश्री अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। उन्होंने नेपाल घाटी में साहसिक गतिविधियों में भी भाग लिया, जिनमें बंजी जंपिंग शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय मंच का उपयोग एलएनआईपीई की उपलब्धियों, शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लिया।