सिद्धचक्र विधान का समापन विश्वशांति महायज्ञ के साथ हुआ

Jul 11 2025

ग्वालियर। उपनगर किलागेट सोड़ा का कुआं स्थित वासुपूज्य जैन मंदिर महिला मंडल जैन मंदिर कमेटी एवं श्री समयसार विद्या निकेतन के संयुक्त तत्वाधान में सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुक्रवार को समापन हुआ। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर विश्वशांति महायज्ञ ओर श्रीजी की रथयात्रा गाजेबाजे के साथ निकलकर किया गया। शोभायात्रा में ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भगवान महावीर स्वामी का रथ जयकारों के साथ खींच, किए दर्शन।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सिद्धचक्र विधान में सुबह विधानाचार्य पंडित जातिश ने मंत्रो के साथ विश्वशांति महायज्ञ किया। जिसमे भगवान जिनेंद्र से विश्वकल्याण की भावना लिए प्रार्थना करने के साथ आहुति दी गई। वही वासुपूज्य जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ विशाल रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा सोड़ा का कुआं से शुरू होकर फोर्ट रोड, गंज से हजीरा चौराहे से वापस लोहमंडी से होती हुई कार्यकम स्थल सोड़ा का कुआं जैन मंदिर समय सार विद्या निकेतन पहुंची।
विधान के विधानाचार्य पंडित जातिश भाई ने मंत्रो के साथ भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक किया। अभिषेक के उपरांत भगवान जिनेंद्र की प्रतिमाओं को पुन्य वेदी में विराजित किया।