बापू आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर हुआ विशाल भंडारा

Jul 11 2025

ग्वालियर। संत आशाराम आश्रम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया जिसमें हजारों आदिवासी परिवारों को भोजन प्रसादी पश्चात बर्तन सेट उपहार स्वरूप भेंट किए गए।
आश्रम के मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि भक्तों का सबेरे से ही भारी संख्या में आश्रम में आना शुरू हो गया था। जिन्होंने बढ़ दादा पीपल बादशाह गुरु मंदिर की परिक्रमा कर चरण पादुका पूजन के पश्चात विजय महाराज द्वारा आशा रामायण पाठ सत्संग कराया उसके पश्चात सामूहिक मंगल आरती कर व्यास पीठ से भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण किया। 
इस मौके पर आदिवासी परिवारों को भोजन प्रसादी के साथ बर्तन सेट वितरण के बाद चालू हुआ विशाल भंडारा देर शाम तक चलता रहा। भक्तों की सुविधा के लिए डीडी नगर हजीरा महाराज बाड़ा इत्यादि जगह से बसों की गई थी।