अजाक्स का प्रांतीय अधिवेशन एवं प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह शीघ्र- कटारिया

Jul 11 2025

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय सचिव मनोहर कटारिया ने बताया कि शीघ्र ही अजाक्स का प्रांतीय अधिवेशन एवं प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम  कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण तैयारियां संगठनात्मक स्तर पर चल रही है।
 उक्त कार्यक्रम केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में तथा अजाक्स प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कार्यक्रम में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों, यूपीएससी/पीएससी में चयनित युवक युवतियों अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेल एवं कला के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं एवं सामाजिक क्षेत्र, उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं तथा कर्मचारी हितों में सभी को साथ लेकर कार्य करने वाले संगठन प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा।
   उक्त सन्दर्भ में मेधावी छात्र/प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थी,  खेल एवं कला क्षेत्र की प्रतिभाएँ, सामाजिक संगठन एवं कर्मचारी, कर्मचारी संगठनों के प्रमुख सम्मान हेतु उक्त परिप्रेक्ष्य में आवश्यक प्रपत्रों/प्रमाणित दस्तावेज के साथ दिनांक 20 जुलाई तक अजाक्स के उप-प्रांतीय कार्यालय एफ 6 ओल्ड थाटीपुर पर शांतिप्रकाश राजौरिया 94257 73085, अथवा  गजेन्द्र राजौरिया 99071 32237 से सम्पर्क कर सकते हैं।