महामाया शक्ति पीठ पर भी मना गुरूपूर्णिमा पर्व

Jul 11 2025

ग्वालियर। महामाया शक्ति पीठ चिटनिस की गोठ पर भी गुरूपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। भारी संख्या में आये गुरू भक्तों ने पीठाधीश्वर आचार्य बालकृष्ण कोड़ातकर का पुष्पहार से अभिनंदन किया और गुरू को श्रीफल, भेंट, मिष्ठान देकर सम्मान किया। 
आचार्य कोड़ातकर ने इस मौके पर सभी भक्तों को आर्शीवाद दिया और सभी से सत्य, संयम व भलाई के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। सभी को प्रसाद वितरण भी कराया गया। महामाया शक्ति पीठ पर आने वाले सभी भक्तों को दुर्लभ कल्पवृक्ष के भी दर्शन कराये गये। जिसके दर्शन से भक्तों ने जीवन में कल्याण की कामना की।