साईं बाबा की पालकी धूमधाम से निकाली गई

Jul 11 2025

ग्वालियर। ऊं साईं श्रद्धा सबुरी सेवा दल समिति के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि समिति द्वारा 18 साल से निकाली जा रही साईं बाबा पालकी चल समारोह गुरु पूर्णिमा पर धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। साईं बाबा ने पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण किया।
पालकी का जगह-जगह स्वागत हुआ और पुष्प वर्षा हुई। इसके अलावा महाकाल बारात, राम दरबार, बैंड, आकर्षक लाइट, खलील का महाराष्ट्र ढोल, विंटेज कार में श्रीराधा कृष्ण झांकी, आकर्षक विभिन्न प्रकार की झांकियां, साईं बाबा का श्याम सुंदर घोड़ा, बाबा की धूनी, लोभान की रेढी चल समारोह में आकर्षण का केंद्र रहे। साईं बाबा पालकी यात्रा शाम को साईं बाबा मंदिर गाडवे की गोठ से आरती के साथ प्रारंभ हुई। 
इस अवसर पर विधायक सतीश सिकरवार, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, आशीष अग्रवाल भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी, घनश्याम पिरोनिया पूर्व विधायक, पूर्व सभापति ब्रिजेंद्र सिंह जादौन, प्रवीण पाठक, सुधीर गुप्ता पूर्व पार्षद ने बाबा की पालकी को कंधा लगाया।
पालकी यात्रा में समिति के राजेश जयसिंघानी, डॉ राकेश अग्रवाल, शैलेश जैन, मनोज अग्रवाल, विशाल जैन, सुभाष गुप्ता, अमित कुकरेजा, नरेश बत्रा, राजेश यादव, केसी माखीजा, रवि तलेगावकर, अनिल इसरानी, दुर्गेश पुरी, धीरज गोयल, डॉ. मनीष रस्तोगी, हरीश शर्मा, श्याम कुशवाह, मुकुंद लगाटे, सुरेश कुकरेजा, विकास सोनी आदि शामिल रहे।