पैरोल पर छूटे आरोपी का हथियारबंद साथियों के साथ घूमते हुए वीडियो वायरल
Jul 11 2025
ग्वालियर। केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटे एक आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपी विजय शर्मा अपने हथियारबंद साथियों के साथ गांव में घूमता नजर आ रहा है। यह घटना उटीला थाना क्षेत्र के गुरी गांव की है।
विजय शर्मा दोहरे हत्याकांड का आरोपी है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। विजय शर्मा पैरोल पर जेल से बाहर आने के वह सीधे गांव पहुचा और अपने हथियारबंद साथियों के साथ गांव में घूमता नजर आ रहा है। गांव के एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वीडियो में विजय शर्मा आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ दिख रहा है। सभी के पास हथियार हैं। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया है। पुलिस ने थाना प्रभारी को वीडियो की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पैरोल का दुरुपयोग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









