पैदल आए चोर अस्पताल के बाहर से बाइक ले गए,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Jul 11 2025
ग्वालियर। शहर वाहन चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के सर्वोदय हॉस्पिटल के बाहर का है, जहां दो चोर एक युवक की बाइक चुरा ले गए। घटना गत रात की है और इसका सीसीटीवी फुटेज 11 जुलाई को सामने आया।
वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक पैदल आते हैं और कुछ ही मिनटों में अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोडक़र उसे ले जाते हैं। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई है।
अजयपुर सिकंदर कम्पू की गंगा विहार कॉलोनी निवासी भगवान सिंह जाटव निजी नौकरी करते हैं। गत रात करीब 9:40 बजे वह अपनी हीरो होंडा बाइक क्रमांक एमपी 07 एनएच 3954 से सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती एक परिचित से मिलने गए थे। बाइक को हॉस्पिटल के मुख्य गेट के पास खड़ा कर वह अंदर चले गए।
करीब 15 मिनट बाद जब वे बाहर आए, तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पूरी वारदात सामने आ गई। एक चोर बाइक का लॉक तोड़ रहा था और दूसरा पास खड़े होकर नजर रख रहा था। इसके बाद उन्होंने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाहरी जिलों के गिरोह दे रहे वारदातों को अंजाम
पुलिस के मुताबिक ग्वालियर में लगातार बाहर से आए चोर गिरोह वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जनवरी 2025 से अब तक ऐसे गिरोह कई दोपहिया और चारपहिया वाहन गली-मोहल्लों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों से चुरा चुके हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक आधा सैकड़ा से ज्यादा वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से कई गाडिय़ाँ बरामद की हैं। फिर भी चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोर बेखौफ होकर शहर में घुसते हैं और पुलिस को चुनौती देते हुए खुलेआम वाहन चोरी कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









