गुरू से ही गुणों का स्वरूप और निखरेगा: सुमन गुर्जर
Jul 10 2025
ग्वालियर। गुरू के सानिध्य से ही गुणों का स्वरूप निखरता है, यदि गुरू का आर्शीवाद आपके साथ है, तो आप जीवन में कभी पीछे नहीं रह सकते। गुरू के माध्यम से ही हमें ईश्वर की प्राप्ति होती है। उक्त उदगार गुरुवार को एडीशनल एसपी सुमन गुर्जर ने व्यक्त किये। वह शासकीय फाईन आर्टस कालेज में गुरू पूर्णिमा के मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहीं थी। इस मौके पर देश के प्रख्यात चित्रकार श्याम पुंडलिक कुमावत ने छात्र-छात्राओं को कला के गुर भी बताये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने की।
एएसपी सुमन गुर्जर ने कहा कि गुरू का कार्य नवसृजन करना है, गुरू ही हमें जीवन में सही रास्ता प्रदर्शित करता है। हम कितने ही आधुनिक क्यों न हो जाये लेकिन हमारे देश में गुरू-शिष्य परंपरा हमेशा ही रहेगी। इस मौके पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरू का होना जरूरी है, वही हमें जीवन की सही राह का सिद्धांत बताता है। पूर्व में महाराष्ट्र से आये प्रख्यात चित्रकार श्याम पुंडलिक कुमावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में कालेज के पूर्व निदेशक मधुसूदन शर्मा ने कहा कि कला-संस्कृति ही हमें गुरू से जुडने की प्रेरणा देती है। स्वागत उदबोधन प्रशासनिक प्रभारी गिर्राज शर्मा ने दिया।
इससे पूर्व विनय अग्रवाल, गिर्राज शर्मा ने मुख्य अतिथि सुमन गुर्जर व चित्रकार कुमावत का स्वागत किया।
प्रख्यात चित्रकार कुमावत का सम्मान हुआ
मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा गुरू पूर्णिमा पर फाईन आर्टस कालेज मे आयोजित डेमो एवं व्याख्यान में चित्रकार श्याम पुंडलिक कुमावत का सम्मान एएसपी सुमन गुर्जर व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। कुमावत ने इस मौके पर छात्र-छात्राओं को चित्रकारी की विधाओं से अवगत कराया। उन्होंने चित्र बनाकर डेमो भी दिये।
इस मौके पर कला शिक्षक गण ओमेन्द्र वर्मा, केदार सिंह उन्हाडी, अनूप शिवहरे, गिर्राज गुप्ता, कामिनी सूत्रकार आदि उपस्थित थे। संचालन मनीष चंदेरिया ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









