सनातन धर्म मंदिर में वरिष्ठ विप्र समागम पर 23 को

Jul 10 2025

ग्वालियर। सकल ब्रह्माण महासमिति की बैठक प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 जुलाई को सनातन धर्म मंदिर में वरिष्ठ विप्र समागम अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 51 वरिष्ठ ब्राह्मण जनों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ विप्र शक्ति को एकत्रित कर उनके सुख, दुख में भागीदारी  होकर राष्ट्र कल्याण का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजक भूपेंद्र प्रेमी को सोपा गया है।
 वही रविवार 3 अगस्त को धुमेश्वर धाम पर महामंडलेश्वर अनिरुद्ध महाराज के मुख्य अतिथि में ब्राह्मण रक्षा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।