करियावटी गांव का विद्युत सब स्टेशन पानी में डूबा
Jul 09 2025
भितरवार। नगर के समीप स्थित डबरा विकासखंड और भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम करियावटी में झमाझम बारिश होने से बिजली समस्या पैदा हो गई है। गांव का विद्युत सब स्टेशन बारिश के पानी से डूबने से उपजी विद्युत समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों इसकी शिकायत भी की। लेकिन उन्होंने उनकी कोई सुनवाई नहीं की।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों से लगातार जारी मानसूनी बारिश ने कई जगह जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश के पानी की निकासी न होने से लोगों के सामने कई तरह की समस्याएं खड़ी हो गईं हैं। डबरा विकास के ग्राम करियावटी में पिछले दस दिनों से विद्युत सब स्टेशन बारिश के पानी से डूबा हुआ है। जिससे इस गांव की बिजली व्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्युत सब स्टेशन में भरे पानी की अभी तक निकासी नहीं कराई है। जमा पानी नहीं निकलने से कृषि लाइन पूरी तरह बंद है। गांव के कई लोग अपने-अपने खेतों पर मकान बनाकर रह रहे हैं। इन लोगों के घरों में बिजली न होने से रात को अंधेरा पसरा रहता है।
गांव के बीपी तिवारी ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन में पानी जमा होने की शिकायत बिजली विभाग एई और जेई को कई बार दूरभाष पर चुके हैं। दस दिन हो गए हैं। अभी तक सब स्टेशन में भरे पानी की निकासी नहीं। कराई गई है। पानी जमा रहने से सब स्टेशन बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति हम ग्रामीण काफी परेशान हैं। खेतों पर अपने मकान में अंधेरे को रहने को मजबूर हैं। बिजली न आने से पेयजल की बोरिंग से पानी की मोटर नहीं चल पा रहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि डबरा नगर और ग्रामीण में इस बार बिजली समस्या से लोग काफी परेशान हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के निरीक्षण के बाद भी विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। कि लोगों की शिकयत मिलते ही बिजली समस्या का निराकरण कराएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









