डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करेंगे पंद्रह नए वाहन , महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किए रवाना

Jul 09 2025

ग्वालियर। घर-घर से कचरा कलेक्शन करने के लिए निगम ने अपन बेड़े में 15 नए कचरा वाहन जोड़े है, जो शहर के वार्डों में पहुंचकर घरों से कचरा कलेक्ट करेंगे। इन्हें बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
बुधवार को निगम के बाल भवन में स्वच्छता मिशन के तहत 15 नए कचरा वाहून रवाना किए गए। जिन्हें निगम महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, सभापति मनोज तोमर व निगमायुक्त संघ प्रिय समेत पार्षदों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर घर-घर से कचरा कलेक्शन करेंगे। इससे शहर के कार्य में तेजी आएगी।