गुरुपूर्णिमा पर मथुरा जाने वाली ट्रेनों में भीड़
Jul 09 2025
ग्वालियर। गुरुपूर्णिमा 10 जुलाई पर गोवर्धन गिर्राज की परिक्रमा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ने ट्रेनों में मुश्किल बढ़ा दी है। मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में सिर्फ यात्रियों की भीड़ ही नजर आ रही है। लोगों को जिस ट्रेन में जगह मिल रही है वह उसी में लटक कर सफर कर रहे हैं। ट्रेनों का मथुरा पर स्टॉपेज नहीं होने पर लोग चेन पुलिंग कर रहे हैं।
ग्वालियर से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों के रिजर्वेशन कोच में जनरल कोच जैसा ही नजारा दिखाई दे रहा है। श्रद्धालुओं को जिस भी ट्रेन में जगह मिल रही है वह वहीं घुस रहे हैं। एकादशी के बाद से ही मथुरा जाने वालों की भीड़ में वृद्धि हुई है। जिसके चलते ज्यादातर सामान्य यात्रियों को ट्रेनों में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। इस कारण अन्य यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिजर्वेशन कराकर मथुरा की ओर जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों में सिर्फ बैठने के लिए ही जगह मिल रही है।
स्टेशन पर ज्यादातर जत्थों में आ रहे हैं लोग
स्टेशन पर आने वाले ज्यादातर लोग जत्थों में आ रहे हैं और गिर्राज जी के जयकारे लगाते हुए ट्रेनों में सवार हो रहे हैं। यही वजह है कि मथुरा जाने वाली ट्रेनों में यह भीड़ देखी जा सकती है। ट्रेनों में भीड़ होने के कारण लोग अब कार और बसों से भी जा रहे हैं।
गोवर्धन परिक्रमा के चलते ट्रेनों के साथ ही बसों में भी काफी भीड़ चल रही है। ग्वालियर व आसपास के शहरों से चलने वाली बसों में बैठने के लिए जगह तक नहीं मिल रही है। यहां से जाने वाली हर बस सवारियों से ठसाठस भरकर जा रही है। हालत यह है कि गैलरी में भी खड़े होने के लिए जगह नहीं मिल रही है। जिस कारण प्राइवेट बस वाले मुंह मांगा किराया भी वसूल रहे हैं।
टैक्सी का किराया भी महंगा
बसों और ट्रेन के साथ ही यहां से चलने वाली प्राइवेट टैक्सियों के दाम भी मथुरा के लिए बढ़ा दिए हैं और पहले जहां चार से साढ़े चार हजार में मथुरा वृंदावन पहुंचा देते थे वही अब पांच से साढ़े पांच हजार रुपए मांग रहे हैं पर टैक्सी वाले भी मथुरा तक नहीं जा पा रहे हैं। उनको 5 से 7 किलोमीटर दूर पार्किंग से अंदर ही नहीं जाने दिया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









